ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
5 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

देवास में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित; 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

देवास में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित; 30 नवंबर तक चलेगा अभियान
देवास में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित; 30 नवंबर तक चलेगा अभियान — प्रशासन | City News 24

कलेक्टर नेहा मीना के सख्त निर्देश, रोजाना होगी गश्त और औचक जांच; अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रहेगी पैनी नजर

देवास। चंदाना-बिंजाना शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग को दो विशेष जांच टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं। दोनों टीमें 30 नवंबर तक जिलेभर में सघन जांच और कार्रवाई अभियान चलाएंगी।

जिले के आबकारी वृत्त दो हिस्सों में बांटे

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी आबकारी वृत्तों को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले जांच दल की जिम्मेदारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे को सौंपी गई है। इस दल में देवास-अ, देवास-ब, देवास-स, टोंकखुर्द और सोनकच्छ वृत्त शामिल हैं।

वहीं दूसरे जांच दल का प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी महेश पटेल को बनाया गया है। इस दल के कार्यक्षेत्र में बागली-अ, बागली-ब, कन्नौद और खातेगांव वृत्त रहेंगे।

रोजाना गश्त और औचक जांच के निर्देश

कलेक्टर ने दोनों विशेष जांच दलों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल औचक जांच करने के निर्देश दिए हैं। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी की जाएगी।

शराब दुकानों पर MSP और MRP की भी जांच

विशेष अभियान के दौरान केवल अवैध शराब के कारोबार पर ही कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि लाइसेंसी शराब दुकानों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। दुकानों पर निर्धारित न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) और अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिदिन देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

अभियान के दौरान जब्त की गई शराब की मात्रा और की गई कार्रवाई का प्रतिदिन रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी, ताकि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

अब देखना होगा कि दो विशेष जांच दलों की सक्रियता से देवास जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है। चंदाना-बिंजाना शराब कांड के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभियान के दौरान होने वाली जब्ती और कार्रवाई के आंकड़े ही इसकी वास्तविक सफलता का आकलन करेंगे।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें