₹30 हजार के कर्ज के बदले ₹60 हजार चुकाने के बावजूद ₹1.50 लाख की मांग और धमकी देने के मामले में कन्नौद पुलिस ने साहूकार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर साहूकार अपने तीन साथियों के साथ हथियार लेकर कन्नौद स्थित पीड़ित के किराये के मकान पर पहुंच गया।
यहां गाली-गलौज, मारपीट और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया गया है।