ग्राम पंचायत ककोड़ा के चार नौजवानों ने आस्था और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गांव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
उन्होंने 51 लीटर पवित्र गंगाजल ग्राम पंचायत ककोड़ा स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव को अर्पित कर जलाभिषेक किया।
इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।नौजवानों के साहस, आस्था और समर्पण को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।