ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत1 मिनट पढ़ें

ककोड़ा में 350 किलोमीटर पदयात्रा कर गंगाजल लाए चार नौजवानों का भव्य स्वागत

ककोड़ा में 350 किलोमीटर पदयात्रा कर गंगाजल लाए चार नौजवानों का भव्य स्वागत
ककोड़ा में 350 किलोमीटर पदयात्रा कर गंगाजल लाए चार नौजवानों का भव्य स्वागत — भारत | City News 24

ककोड़ा, कादरचौक। ग्राम पंचायत ककोड़ा के चार नौजवानों ने आस्था और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गांव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। करीब 350 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर लौटे भानु यादव, निर्दोष यादव, सत्यम पंडित एवं मोहित सक्सेना का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।चारों नौजवान हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ककोड़ा पहुंचे। उन्होंने 51 लीटर पवित्र गंगाजल ग्राम पंचायत ककोड़ा स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव को अर्पित कर जलाभिषेक किया। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।नौजवानों के साहस, आस्था और समर्पण को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी लंबी पदयात्रा कर गंगाजल लाना युवाओं की धार्मिक आस्था और संकल्प का प्रतीक है।सम्मान समारोह में अशोक पंडित, अनुज ठाकुर, दिव्यम मिश्रा, अतुल शाक्य, कौशल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने चारों नौजवानों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा, “कांवड़ वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं।” चारों युवाओं की आस्था और समर्पण को सभी ने दिल से सराहा।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें