रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात आलू व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है।
हवेली रेस्टोरेंट के पास उसरी माइनर की सड़क पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने बाइक से घर लौट रहे व्यापारी को घेरकर गिरा दिया।
व्यापारी का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर जेब में रखे 40 हजार रुपये और गले में पहनी करीब दस तोले की सोने की चेन लूट ली।