अपराध1 मिनट पढ़ें
आलू व्यापारी पर हमला कर चेन व 40 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश।

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात आलू व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। हवेली रेस्टोरेंट के पास उसरी माइनर की सड़क पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने बाइक से घर लौट रहे व्यापारी को घेरकर गिरा दिया। व्यापारी का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर जेब में रखे 40 हजार रुपये और गले में पहनी करीब दस तोले की सोने की चेन लूट ली। दूसरी जेब में रखे एक लाख रुपये छीनने का प्रयास भी किया गया ।चीख-पुकार मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।रामीपुर निवासी दिवाकर पटेल पुत्र इंद्रभवन पटेल मंगलवार रात करीब नौ बजे नवीन कृषि मंडी से आलू बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे।
संबंधित ख़बरें

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1

श्रावस्ती: खलिहान की जमीन पर कब्जे का आरोप, सड़क पर छप्पर रखने से आवागमन बाधित
Bheem Mauryaअपराध·2

रायबरेली के टेकारी स्टेट कोर्ट में सेंधमारी, कुलदेवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और आभूषण चोरी
अपराध·0







