ब्रेकिंग न्यूज़

भदोही मे 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

मुकेश कुमार यादव · City News 24

जिलाधिकारी ने एक्सपो मार्ट परिसर का भ्रमण कर आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पूरी खबर पढ़ें →