भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में रविवार को 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के गोल्डन जुबली संस्करण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही के हस्तशिल्पियों ने अपने हुनर से भारतीय कालीन को वैश्विक पहचान दिलाई है।
सरकार पारंपरिक शिल्प को विकास, बाजार और नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।