नगर स्थित सेठ जी पटाखा गोदाम का शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
एसडीएम श्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग, अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह तथा थाना प्रभारी मधु दुबे ने गोदाम पहुंचकर पटाखों के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जांच के दौरान लाइसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक पटाखों का स्टॉक होने की आशंका सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी।