ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
व्यापार2 मिनट पढ़ें

सकीट में पटाखा गोदाम पर छापा, 500 किलो के लाइसेंस से अधिक स्टॉक की आशंका

सकीट में पटाखा गोदाम पर छापा, 500 किलो के लाइसेंस से अधिक स्टॉक की आशंका
सकीट में पटाखा गोदाम पर छापा, 500 किलो के लाइसेंस से अधिक स्टॉक की आशंका — व्यापार | City News 24

सकीट। नगर स्थित सेठ जी पटाखा गोदाम का शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। एसडीएम श्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग, अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह तथा थाना प्रभारी मधु दुबे ने गोदाम पहुंचकर पटाखों के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान लाइसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक पटाखों का स्टॉक होने की आशंका सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक पटाखा कारोबारी के पास 500 किलो बारूद रखने का लाइसेंस है। हालांकि मौके पर इससे अधिक स्टॉक होने की आशंका जताई गई। वास्तविक मात्रा का पता लगाने के लिए दुकान और गोदाम में रखे पटाखों के कार्टूनों को तराजू से तौलकर स्टॉक का मिलान कराया जा रहा था। साथ ही दुकान और गोदाम को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल निरीक्षण के दौरान गोदाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई बिंदु सामने आए। परिसर में दो गैस सिलेंडर रखे मिले। इसके अलावा परिवार के रहने के साथ ही वहां गाय-भैंस और भूसा भी मौजूद मिला। अधिकारियों ने इन सभी स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए जांच में शामिल किया। अधिकारियों ने कहा कि पटाखों का निर्धारित क्षमता से अधिक भंडारण करना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है। स्टॉक की पूरी तौल, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्वेता सिंह ने बताया कि पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया गया है। लाइसेंस में निर्धारित मात्रा और मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने कहा कि गोदाम में अग्नि सुरक्षा समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मौके पर रखे पटाखों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है। स्टॉक की मात्रा और सुरक्षा मानकों के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें