दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद में मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड परिसर मिहीपुरवा में आयोजित परीक्षण शिविर में 57 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।
शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के दस्तावेजों का सत्यापन, दिव्यांगता का परीक्षण तथा मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल प्रदान किए जाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।