ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
3 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
सेहत1 मिनट पढ़ें

मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण हेतु परीक्षण शिविर में 57 दिव्यांगजनों का पंजीकरण

मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण हेतु परीक्षण शिविर में 57 दिव्यांगजनों का पंजीकरण
मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण हेतु परीक्षण शिविर में 57 दिव्यांगजनों का पंजीकरण — सेहत | City News 24

बहराइच 03 अगस्त। दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद में मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड परिसर मिहीपुरवा में आयोजित परीक्षण शिविर में 57 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के दस्तावेजों का सत्यापन, दिव्यांगता का परीक्षण तथा मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल प्रदान किए जाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जनपद में 03 अगस्त से 08 अगस्त 2026 तक चिन्हित विकासखंड परिसरों में विशेष परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराना है। इससे दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए अधिक सहजता से आवागमन कर सकेंगे तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में उन्हें सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित तिथियों पर परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होनें जानकारी दी कि 04 अगस्त 2026 को विकासखंड परिसर बलहा में परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पात्र दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीकरण एवं परीक्षण कराएं, ताकि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें