जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने उनाव रोड स्थित बस बाड़ी के पास दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस ने मौके से 58.950 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।