दतिया में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58.950 लीटर शराब जब्त

दतिया। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने उनाव रोड स्थित बस बाड़ी के पास दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 58.950 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के मामले में दो आरोपियों मुकेश साहू और सक्षम चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लेते हुए अवैध शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।

भिंड /दबोह में गरजे लहार विधायक, बोले—“ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया”

दतिया/वारदात की नीयत से कार में घूम रहा आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार








