बिसौली में डीएम और एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण, शादी के बाद जनपद में आई महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर दिया जोर बदायूँ, 21 नवम्बर।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को तहसील समाधान दिवस के बाद बिसौली स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।