बदायूं:अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: जिलाधिकारी

बिसौली में डीएम और एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण, शादी के बाद जनपद में आई महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर दिया जोर बदायूँ, 21 नवम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को तहसील समाधान दिवस के बाद बिसौली स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शादी के बाद जनपद में आईं महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। इसके लिए कोटेदारों का सहयोग लिया जाए। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं एएनएम के माध्यम से पात्र महिलाओं को चिह्नित कर उनके फार्म-6 भरवाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र महिला मतदाता बनने से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 233 पर बीएलओ गौरव कुमार शर्मा ने सात फार्म, बूथ संख्या 234 पर विमलेश रानी ने 12 फार्म, बूथ संख्या 235 पर पूनम सक्सेना ने आठ फार्म, बूथ संख्या 236 पर शोभारानी ने 11 फार्म तथा बूथ संख्या 237 पर राजीव कुमार ने छह फार्म प्राप्त होने की जानकारी दी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन पोलिंग बूथों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाए। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं, जिससे उनका मतदाता पंजीकरण समय से कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







