जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जलालपुर में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।