संत कबीर नगर: श्री राम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महुली पुलिस ने श्री राम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज, पुतसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।