कुतुबखाना-चौपुला रोड स्थित खिलौना घर पर गुरुवार शाम जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की।
कार्रवाई गुरुवार शाम से शुरू होकर शुक्रवार तड़के रात तक चली।
इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने कारोबारी प्रतिष्ठान से करीब 60 लाख रुपये का माल और कारोबार से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।