बरेली खिलौना घर पर जीएसटी की छापेमारी, 60 लाख रुपये का माल जब्त

बरेली। कुतुबखाना-चौपुला रोड स्थित खिलौना घर पर गुरुवार शाम जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई गुरुवार शाम से शुरू होकर शुक्रवार तड़के रात तक चली। इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने कारोबारी प्रतिष्ठान से करीब 60 लाख रुपये का माल और कारोबार से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। विभाग की टीम अब सामान के बिल और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रोहित मालवीय के अनुसार, विभागीय टीम गुरुवार शाम करीब चार बजे खिलौना घर पहुंची थी। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 के नेतृत्व में एक अन्य टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने दुकान में मौजूद कारोबार से संबंधित फाइलों, अभिलेखों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू की।
शुक्रवार तड़के तक चली कार्रवाई
जीएसटी टीम की कार्रवाई कई घंटे तक जारी रही। अधिकारियों ने दुकान में मौजूद माल और उससे संबंधित अभिलेखों का मिलान किया। जांच के दौरान करीब 60 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही कारोबार से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी विभागीय टीम अपने साथ ले गई।
बिल लेकर कार्यालय बुलाए गए कारोबारी
शास्त्री नगर निवासी खिलौना घर के मालिक आलोक अग्रवाल को सामान के बिलों के साथ जीएसटी कार्यालय बुलाया गया है। विभागीय अधिकारी अब जब्त किए गए माल के वास्तविक मूल्य, उपलब्ध बिलों और कारोबारी रिकॉर्ड का मिलान करेंगे। जांच के दौरान यदि बिल और स्टॉक में अंतर या जीएसटी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच पूरी होने के बाद तय होगी पेनाल्टी
अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल दस्तावेजों और जब्त किए गए सामान की जांच जारी है। सामान के बिल, खरीद-बिक्री के रिकॉर्

भिंड/खुजा गांव में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण, जिम्मेदारों से समाधान की मांग

चौक बाजार बरुआसागर में गणेश विसर्जन पर न्यू बाल गणेश समिति ने कराया भव्य गंगा आरती एवं सम्मान समारोह***
IIpshita chaurasiya







