57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद सोने की माला और टॉप्स लूटे थे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेवर किए बरामद हरदा/टिमरनी।
टिमरनी थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय महिला की हत्या और उसके जेवर लूटने के मामले का पुलिस ने महज सात दिन में खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने मामले में 60 वर्षीय आरोपी मधुसूदन गौर पिता बाबूलाल गौर, निवासी वार्ड क्रमांक 7, ठाकुर बाबा मोहल्ला टिमरनी को गिरफ्तार किया है।