19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा एमडीए अभियान, 1824 स्वास्थ्यकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी हरदोई जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है।
गुरुवार को अहिरोरी, साण्डी, बिलग्राम और कोथावां ब्लॉकों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया।
इसके तहत करीब 9.20 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।