हरदोई में फाइलेरिया के खिलाफ महाअभियान शुरू 9.20 लाख लोगों को खिलाई जाएगी घर घर पहुंचे गीत 912टीमे

19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा एमडीए अभियान, 1824 स्वास्थ्यकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी
हरदोई जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को अहिरोरी, साण्डी, बिलग्राम और कोथावां ब्लॉकों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत करीब 9.20 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के लिए 912 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 1824 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर तैनात किए गए हैं। ये टीमें घर-घर पहुंचकर पात्र लोगों को दवा खिलाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान ने लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने की अपील की।
नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने पहले कभी फाइलेरिया की दवा नहीं खाई है। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार ने लोगों को बीमारी से बचाव के लिए दवा सेवन का महत्व बताया।
चारों ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि पात्र लोग स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही निर्धारित दवा का सेवन करें, ताकि हरदोई को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके।
जागरूक बनें, दवा खाएं और फाइलेरिया मुक्त हरदोई बनाने में सहयोग करें।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







