रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ देवास जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स और नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स की दुकानों एवं निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में एनालॉग मावा और उससे तैयार मिठाइयां पाई गईं।