ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
28 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

रक्षाबंधन से पहले देवास में बड़ी कार्रवाई, 972 किलो एनालॉग मावा-मिठाइयां जब्त

रक्षाबंधन से पहले देवास में बड़ी कार्रवाई, 972 किलो एनालॉग मावा-मिठाइयां जब्त
रक्षाबंधन से पहले देवास में बड़ी कार्रवाई, 972 किलो एनालॉग मावा-मिठाइयां जब्त — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

देवास। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ देवास जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और कलेक्टर ऋतुराज सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर की दो प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण करते हुए करीब 972 किलोग्राम एनालॉग मावा और उससे तैयार मिठाइयां जब्त कीं।

टीम ने भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स और नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स की दुकानों एवं निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में एनालॉग मावा और उससे तैयार मिठाइयां पाई गईं।

जांच के दौरान प्रशासन को जानकारी मिली कि जोधपुर स्वीट्स के गोदाम में रखा अमानक मावा उसकी तीन अलग-अलग आउटलेट्स पर बिक्री के लिए भेजा जाना था। इसके बाद टीम ने सामग्री को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।

972 किलो अमानक सामग्री का कराया नष्टीकरण

प्रशासन ने जब्त सामग्री को केवल कब्जे में लेने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसका नियमानुसार नष्टीकरण भी कराया। बुधवार को जब्त किए गए एनालॉग मावा एवं मिठाइयों को गुरुवार को नगर निगम के शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाया गया।

यहां गड्ढा खुदवाकर करीब 972 किलो अमानक सामग्री का विधिवत नष्टीकरण कराया गया।

क्या है एनालॉग मावा?

प्रशासन के अनुसार एनालॉग मावा और एनालॉग पनीर पारंपरिक दुग्ध उत्पाद नहीं होते। इन्हें पाम ऑयल, वनस्पति तेल, मिल्क पाउडर सहित अन्य सामग्री के मिश्रण से तैयार किया जाता है। ऐसे प्रतिबंधित अथवा अमानक उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

त्योहारी सीजन में मावा, पनीर और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है।

मिलावटखोरों को प्रशासन की दो टूक

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मावा, पनीर, दूध और उनसे तैयार खाद्य पदार्थों की जांच लगातार की जाएगी।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों की जांच और तेज की जाएगी। प्रतिबंधित, दूषित या अमानक खाद्य सामग्री मिलने पर जब्ती के साथ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और त्योहार की मिठास में मिलावट पर रोक लगाना है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें