जानकारी के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री करवाने के एवज में परिवादी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
बाद में रिश्वत की रकम 55 हजार रुपये में तय होने के बाद परिवादी ने ACB में शिकायत की।
शिकायत के सत्यापन के बाद ASP प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में ACB टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।