ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

विराटनगर तहसील में ACB का बड़ा ट्रैप, तहसीलदार समेत 3 गिरफ्तार

विराटनगर तहसील में ACB का बड़ा ट्रैप, तहसीलदार समेत 3 गिरफ्तार
विराटनगर तहसील में ACB का बड़ा ट्रैप, तहसीलदार समेत 3 गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर/विराटनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 12 अगस्त 2026 को विराटनगर तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार संजय कुमार खेदड़, कनिष्ठ सहायक देवीलाल पलसानिया और दलाल अशोक को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री करवाने के एवज में परिवादी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में रिश्वत की रकम 55 हजार रुपये में तय होने के बाद परिवादी ने ACB में शिकायत की।

शिकायत के सत्यापन के बाद ASP प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में ACB टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक और रिश्वत की रकम की डीलिंग में कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभा रहे दलाल अशोक को पकड़ लिया गया।

ACB की कार्रवाई के बाद विराटनगर तहसील परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। टीम आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके अन्य ठिकानों, दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

ACB की कार्रवाई के बाद अब यह भी जांच का विषय है कि रिश्वत की रकम मांगने और तय कराने में तीनों आरोपियों की क्या-क्या भूमिका थी।

📍 विराटनगर | जयपुर ग्रामीण 📰 CITY NEWS 24

#CityNews24 #ACB #ACBTrap #Viratnagar #JaipurRural #RajasthanNews #Bribery #Corruption #BreakingNews #Rajasthan

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें