भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सवाई माधोपुर में रेलवे पुलिस के एक आरक्षक को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद नदीम कुरेशी, आरक्षक, रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी, रेलवे पुलिस थाना सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।
ACB के मुताबिक, परिवादी ने शिकायत दी थी कि रेलवे सामान चोरी के एक मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने की एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही है।