भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक (ASI) चेनाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
परिवादी ने ACB को शिकायत दी थी कि उसके भाई के खिलाफ दर्ज प्रकरण संख्या 115/2026 में PC रिमांड की अवधि नहीं बढ़ाने और मुकदमे में मदद करने की एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।