नागौर में पुलिस ASI 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज | नागौर
नागौर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक (ASI) चेनाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
क्या है मामला? परिवादी ने ACB को शिकायत दी थी कि उसके भाई के खिलाफ दर्ज प्रकरण संख्या 115/2026 में PC रिमांड की अवधि नहीं बढ़ाने और मुकदमे में मदद करने की एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 5 हजार रुपए पहले लेने तथा बाद में 15 हजार रुपए की मांग कर 10 हजार रुपए और लेने पर सहमति बनी।
इसके बाद रिश्वत की रकम चाय की थड़ी के काउंटर पर रखवाकर लेने की बात तय हुई। ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए ASI चेनाराम को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई अजमेर ACB रेंज के DIG नारायण टोगस के सुपरविजन में ASP कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में की गई। DSP रमेश चन्द्र माचरा मय ट्रैप टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
ACB द्वारा मामले में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










