सिया घाट की करीब 400 फीट गहरी खाई में ट्रक गिराकर उसमें आग लगाने के मामले में देवास पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक में आग लगने की घटना कोई सड़क हादसा नहीं थी, बल्कि करीब ₹19 लाख कीमत की सोयाबीन चोरी को छुपाने के लिए रची गई साजिश थी।
चोरी के बाद ट्रक को खाई में फेंककर आग लगा दी गई, ताकि पूरी घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।