ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध3 मिनट पढ़ें

सोयाबीन चोरी छुपाने खाई में फेंका ट्रक, फिर लगाई आग; CCTV से खुला ₹19 लाख की चोरी का राज

सोयाबीन चोरी छुपाने खाई में फेंका ट्रक, फिर लगाई आग; CCTV से खुला ₹19 लाख की चोरी का राज
सोयाबीन चोरी छुपाने खाई में फेंका ट्रक, फिर लगाई आग; CCTV से खुला ₹19 लाख की चोरी का राज — अपराध | City News 24

देवास/कन्नौद। सिया घाट की करीब 400 फीट गहरी खाई में ट्रक गिराकर उसमें आग लगाने के मामले में देवास पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक में आग लगने की घटना कोई सड़क हादसा नहीं थी, बल्कि करीब ₹19 लाख कीमत की सोयाबीन चोरी को छुपाने के लिए रची गई साजिश थी। चोरी के बाद ट्रक को खाई में फेंककर आग लगा दी गई, ताकि पूरी घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

23 अगस्त को खाई में मिला था ट्रक

मामला 23 अगस्त का है। सिया घाट में ट्रक के खाई में गिरने और उसमें आग लगने की सूचना मिलने पर थाना कन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर परिस्थितियां संदिग्ध नजर आईं। साथ ही घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आने पर पुलिस ने मामले को सामान्य सड़क दुर्घटना मानने के बजाय बारीकी से जांच शुरू की।

CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में कन्नौद पुलिस ने जांच शुरू की। ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत लगाए गए CCTV कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं।

जांच के दौरान सामने आया कि 21 अगस्त को ट्रक क्रमांक MP-04-HE-4288 में 285 क्विंटल सोयाबीन लोड कर हिंगनघाट, महाराष्ट्र भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान ट्रक चालक और उसके साथियों ने सोयाबीन में से करीब 285 क्विंटल उपज चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग ₹19 लाख बताई गई है।

चोरी के बाद बनाया हादसे का प्लान

पुलिस के मुताबिक, सोयाबीन चोरी करने के बाद मामले को छुपाने के लिए ट्रक को सिया घाट की करीब 400 फीट गहरी खाई में फेंक दिया गया। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी गई, जिससे घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके और चोरी का मामला सामने न आए।

हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और CCTV फुटेज ने इस कथित साजिश की परतें खोल दीं।

आरोपी चालक गिरफ्तार, सोयाबीन बरामद

मामले में पुलिस ने रहीश पिता इसूब खां, निवासी धनना, जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी कर छुपाई गई सोयाबीन भी बरामद कर ली गई है।

मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी और ट्रक को आग लगाने की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में उनि राहुल रावत, प्रआर दीपक अग्निहोत्री, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेन्द्र सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हादसे की आड़ में चोरी छुपाने की कोशिश

सिया घाट में ट्रक के खाई में गिरने और जलने की घटना ने शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था। लेकिन पुलिस की जांच में सामने आए CCTV और तकनीकी साक्ष्यों ने पूरी कहानी बदल दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा नहीं बल्कि लाखों रुपये की सोयाबीन चोरी को छुपाने के लिए रची गई साजिश थी।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें