धौलपुर में निर्माण कार्य के दौरान घायल मजदूर की मौत, तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज धौलपुर।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसेना गांव में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।