ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

धौलपुर में निर्माण कार्य के दौरान हादसे में मजदूर की मौत परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

धौलपुर में निर्माण कार्य के दौरान हादसे में मजदूर की मौत परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
धौलपुर में निर्माण कार्य के दौरान हादसे में मजदूर की मौत परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज — दुर्घटना | City News 24

धौलपुर में निर्माण कार्य के दौरान घायल मजदूर की मौत, तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

धौलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसेना गांव में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे निर्माण कार्य के दौरान मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले धौलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 31 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों में कथित लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता छत्तर सिंह ने अपनी रिपोर्ट में हादसे के बाद अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया है।

इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने 1 नवंबर 2026 को FIR संख्या 0459 दर्ज की है। मामले में श्रीनिवास, जगदीश और रिंकू को नामजद किया गया है।।

प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी हादसे की वास्तविक वजह। फिलहाल निर्माण कार्य में लापरवाही और अन्य आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें