श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र में शनिवार, 12 सितंबर की शाम एक दुखद घटना सामने आई।
श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह ‘यूरी’ के 27 वर्षीय बेटे जैसल सिंह बराड़ ने अपने घर के कमरे में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि जैसल ने अपने दादा सरदार बाघ सिंह बराड़ की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई।