अपराध

नहर के सायफन में एक सप्ताह से फंसे मिले आधा दर्जन से अधिक मृत गोवंश, बीडीओ के बयान देने से इनकार पर उठे सवाल

Betu Mishra · City News 24

शनिवार को महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज के पास से गुजर रही नहर के सायफन में आधा दर्जन से अधिक मृत गोवंश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत गोवंशों के शव पिछले एक सप्ताह से सायफन में फंसे थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना संबंधित खंड विकास अधिकारी प्रतीक कुमार को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।

पूरी खबर पढ़ें →