ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
3 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

नहर के सायफन में एक सप्ताह से फंसे मिले आधा दर्जन से अधिक मृत गोवंश, बीडीओ के बयान देने से इनकार पर उठे सवाल

नहर के सायफन में एक सप्ताह से फंसे मिले आधा दर्जन से अधिक मृत गोवंश, बीडीओ के बयान देने से इनकार पर उठे सवाल
नहर के सायफन में एक सप्ताह से फंसे मिले आधा दर्जन से अधिक मृत गोवंश, बीडीओ के बयान देने से इनकार पर उठे सवाल — अपराध | City News 24

बहराइच (महसी)। शनिवार को महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज के पास से गुजर रही नहर के सायफन में आधा दर्जन से अधिक मृत गोवंश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत गोवंशों के शव पिछले एक सप्ताह से सायफन में फंसे थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना संबंधित खंड विकास अधिकारी प्रतीक कुमार को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।

मौके पर पहुंचे बीडीओ प्रतीक कुमार से जब मीडिया कर्मियों ने घटना और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कोई बयान देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों द्वारा बाइट न दिए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब इतनी गंभीर घटना सामने आई है तो जिम्मेदार अधिकारियों को जनता के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।

बाद में प्रशासन की मौजूदगी में मृत गोवंशों के शवों को सायफन से निकलवाकर उनका विधिवत मिट्टी में दफन (मिट्टी कराकर) कराया गया, जिसके बाद क्षेत्र का माहौल शांत कराया गया।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों हुई और संबंधित अधिकारी मीडिया के सवालों का जवाब देने से क्यों बचते रहे। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Chandni Mishra
Chandni Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें