देवास जिले के कांटाफोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्दरेल के ग्राम पंचोली टप्पर में किसानों की खड़ी फसल नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है।
किसानों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया, जिससे प्रभावित किसान परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिलाध्यक्ष टिंकी बरेला पंचोली टप्पर पहुंचीं और प्रभावित किसान परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।