ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

वन विभाग द्वारा खेत में खड़ी फसल नष्ट किए जाने का आरोप, किसानों का दर्द सुनने पहुंचीं भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष टिंकी बरेला—जांच और मुआवजे की मांग

वन विभाग द्वारा खेत में खड़ी फसल नष्ट किए जाने का आरोप, किसानों का दर्द सुनने पहुंचीं भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष टिंकी बरेला—जांच और मुआवजे की मांग
वन विभाग द्वारा खेत में खड़ी फसल नष्ट किए जाने का आरोप, किसानों का दर्द सुनने पहुंचीं भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष टिंकी बरेला—जांच और मुआवजे की मांग — अपराध | City News 24

कांटाफोड़। देवास जिले के कांटाफोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्दरेल के ग्राम पंचोली टप्पर में किसानों की खड़ी फसल नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया, जिससे प्रभावित किसान परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिलाध्यक्ष टिंकी बरेला पंचोली टप्पर पहुंचीं और प्रभावित किसान परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने उन्हें अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि मेहनत से तैयार की गई खड़ी फसल नष्ट होने से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है।

टिंकी बरेला ने कहा कि किसान के लिए खड़ी फसल केवल फसल नहीं, बल्कि उसके परिवार की रोजी-रोटी और पूरे वर्ष की मेहनत का आधार होती है। यदि किसी प्रकार की कार्रवाई आवश्यक थी, तो संबंधित परिवारों को नियमानुसार अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि वन संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसके साथ वन क्षेत्र में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की आजीविका और अधिकारों की रक्षा भी जरूरी है। किसी भी कार्रवाई में कानून के साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। टिंकी बरेला ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में बिना उचित प्रक्रिया के फसल नष्ट किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने प्रभावित किसान परिवारों की नष्ट हुई फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने तथा उन्हें उचित मुआवजा एवं भरपाई दिलाने की मांग की। साथ ही क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा से मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आग्रह किया।

टिंकी बरेला ने कहा, “कानून का पालन जरूर हो, लेकिन इंसानियत के साथ।” प्रशासन को वन संरक्षण और ग्रामीणों की आजीविका के बीच संतुलन बनाते हुए प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, फसल नुकसान का उचित आकलन और पीड़ित किसान परिवारों को राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें