शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित कुश्ती मुकाबलों में देवास के युवा पहलवान कुणाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर कुणाल का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए देवास जिले की टीम में हुआ है।
कुणाल का चयन 17 वर्ष से कम बालक वर्ग में किया गया है।