कुश्ती में कुणाल ने दर्ज की शानदार जीत, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

देवास। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित कुश्ती मुकाबलों में देवास के युवा पहलवान कुणाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर कुणाल का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए देवास जिले की टीम में हुआ है।
कुणाल का चयन 17 वर्ष से कम बालक वर्ग में किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देवास द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश में कुणाल को चयनित खिलाड़ियों की सूची में शामिल करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देवास जिले की टीम में स्थान दिया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 अगस्त 2026 को उज्जैन में आयोजित की जाना है।
कुणाल की इस उपलब्धि पर संस्था श्री विश्व राजा द्वारा उसका स्वागत एवं सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि कुणाल जैसे होनहार छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कुणाल के पिता एवं पत्रकार जयप्रकाश भाटिया के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे के खेल के प्रति उनका प्रोत्साहन और प्रेरणा सराहनीय है। उनके मार्गदर्शन से ही कुणाल ने यह सफलता हासिल की है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी, अरविंद त्रिवेदी, प्रवीण मंडलोई, जितेंद्र हर्डी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने कुणाल को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवास जिले का नाम रोशन करने की कामना की।
कुणाल की उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

रोमांचक मैत्रीपूर्ण खो-खो मुकाबले में बरुआसागर ने असम को 36–25 से हराया
IIpshita chaurasiya
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सिंग रिंग में फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर,
Bheem Maurya







