स्कूली बच्चों की जिंदगी को जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट और बिना परमिट वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत एआरटीओ शिवम यादव के नेतृत्व में अलीगंज क्षेत्र में चलाए गए अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान टीम ने फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की।