ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ विभाग, अलीगंज में अनफिट वाहनों पर कार्रवाई

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ विभाग, अलीगंज में अनफिट वाहनों पर कार्रवाई
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ विभाग, अलीगंज में अनफिट वाहनों पर कार्रवाई — शिक्षा | City News 24

अलीगंज। स्कूली बच्चों की जिंदगी को जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट और बिना परमिट वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत एआरटीओ शिवम यादव के नेतृत्व में अलीगंज क्षेत्र में चलाए गए अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। थाना नयागांव क्षेत्र में दो वाहन बिना फिटनेस और परमिट के संचालित मिले, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके बाद थाना अलीगंज क्षेत्र में भी तीन वाहन बिना जरूरी दस्तावेज और फिटनेस के पाए गए। विभाग ने इन तीनों वाहनों को भी सीज कर दिया। इस तरह जांच के दौरान कुल पांच वाहनों को सीज किया गया। वहीं तीन अन्य वाहनों में नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ शिवम यादव ने वाहन संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने के साथ वाहनों की फिटनेस और परमिट भी सुनिश्चित करें। खासकर स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी कर वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बिना फिटनेस और परमिट सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर छूट नहीं दी जाएगी।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें