सरोजिनी जेम्स बेक द्वारा विकासखंड टोंकखुर्द के ग्राम चिड़ावद एवं टोंककला में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण दिवस (वी एच एन डी ) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई।
बेक ने मैदानी स्वास्थ्य अमले को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।