ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत1 मिनट पढ़ें

ग्राम चिड़ावद एवं टोंककला में वी एच एन डी का निरीक्षण, जिला चिकित्सालय में नवीन एच एम आई एस सॉफ्टवेयर की समीक्षा

ग्राम चिड़ावद एवं टोंककला में वी एच एन डी का निरीक्षण, जिला चिकित्सालय में नवीन एच एम आई एस सॉफ्टवेयर की समीक्षा
ग्राम चिड़ावद एवं टोंककला में वी एच एन डी का निरीक्षण, जिला चिकित्सालय में नवीन एच एम आई एस सॉफ्टवेयर की समीक्षा — भारत | City News 24

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक द्वारा विकासखंड टोंकखुर्द के ग्राम चिड़ावद एवं टोंककला में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण दिवस (वी एच एन डी ) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई।

सीएमएचओ डॉ. बेक ने मैदानी स्वास्थ्य अमले को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात सीएमएचओ द्वारा जिला चिकित्सालय देवास में नवीन एच एम आई एस सॉफ्टवेयर के संचालन एवं उपयोग की जानकारी ली गई। उन्होंने ओपीडी काउंटर का निरीक्षण कर नवीन सॉफ्टवेयर के माध्यम से मरीजों के पंजीयन एवं ओपीडी सेवाओं के संचालन की प्रक्रिया की समीक्षा की।

इस दौरान डॉ. अतुल पवनीकर एवं डॉ. बी.आर. शुक्ला से एच एम आई एस सॉफ्टवेयर के संचालन, कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

सीएमएचओ ने निर्देश दिए कि नवीन एच एम आई एस प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रिकॉर्ड एवं डेटा को समय पर और सही तरीके से अपडेट किया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें