एटा-अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव डहेलिया मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कम्पिल क्षेत्र के ग्राम नुनैरा निवासी लोग पिकअप से मैनपुरी में रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान डहेलिया मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर का अगला टायर अचानक फट गया।