ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

एटा में डंपर का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, पिकअप से भिड़ा; कई घायल

एटा में डंपर का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, पिकअप से भिड़ा; कई घायल
एटा में डंपर का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, पिकअप से भिड़ा; कई घायल — दुर्घटना | City News 24

अलीगंज। एटा-अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव डहेलिया मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, कम्पिल क्षेत्र के ग्राम नुनैरा निवासी लोग पिकअप से मैनपुरी में रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डहेलिया मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर का अगला टायर अचानक फट गया। इससे डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही पिकअप से जा टकराया। पिकअप में विश्राम/दिलसारक, करीब 10 वर्षीय अखिलेश पुत्र परशुराम, करीब 60 वर्षीय सुहाग/स्वाग पत्नी रामचरन, मीना देवी पत्नी गिरीश, सुनीता पत्नी विनोद, करीब 32 वर्षीय लाल सिंह पुत्र धनपाल, नानकराम पुत्र लालमन और तेजराम पुत्र रामस्वरूप सवार बताए गए हैं। हादसे में कई लोग घायल हो गए। इनमें लाल सिंह को अधिक चोटें आने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। थाना जसरथपुर प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डंपर का अगला टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया था, जिसके बाद पिकअप से टक्कर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें