अपराध

बांदा: गिरवां पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी और जेवरात बरामद

Abhishek Kushwaha · City News 24

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछितों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के माल और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ओमप्रकाश (निवासी थाना गिरवां क्षेत्र) ने थाने में तहरीर देकर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ें →