ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

बांदा: गिरवां पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी और जेवरात बरामद

बांदा: गिरवां पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी और जेवरात बरामद
बांदा: गिरवां पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी और जेवरात बरामद — अपराध | City News 24

बांदा (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछितों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के माल और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ओमप्रकाश (निवासी थाना गिरवां क्षेत्र) ने थाने में तहरीर देकर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना गिरवां पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से अभियुक्त 'केजरीवाल' को गिरफ्तार कर लिया कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गई पायल और अन्य चोरी के सामान को बेचकर हासिल की गई नकदी बरामद की है। चोरी की गई चांदी की पायल

  • चोरी का माल बेचने से प्राप्त नकदी रकम

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरवां पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

Abhishek Kushwaha
Abhishek Kushwaha
Jila reporter · City News 24
Pailani Dera, Banda 210126
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें