जनपद बदायूं की कोतवाली उझानी क्षेत्र में ग्राम ननाखेड़ा के पास स्थित रमनगला गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
पंखे-कूलर सहित घरेलू विद्युत उपकरण प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने, ट्यूबवेल की विद्युत व्यवस्था की जांच करने तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अलग और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।